दुर्गेश चतुर्वेदी
देवसर # सिंगरौली।। पैसे के लिए युवाओं के भविष्य केई साथ खिलवाड़ करने वाले आदतन शातिर दुकानदार को जियावान पुलिस ने धरदबोचा। पकड़ा गया आरोपी रामसागर गुप्ता(बड़कू) मेन बाजार देवसर स्थित अपनी स्टेशनरी की दुकान में PYEEVON SPAS PALUS TABLET प्रतिबंधित नशीली दवाओं को ऊँचे दामों पर नवयुवकों और छात्रों को बेचता था।
- आरोपी के खिलाफ धारा 13 NDPS ACT और धारा 109 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
- प्राप्त जानकारी केई अनुसार आरोपी उक्त दवा देवसर बाईपास निवासी रवि गुप्ता के पास से लाकर बेचा करता था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी प्रतिबंधित नशीली दवाओं के विक्रय पर कार्यवाही हुई है।
युवाओं केई भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले नशे केई कारोबारियों ने जिले भर मे अपना जाल बिछा रखा है?
सूत्रों की माने तो पैसे केई लिए युवाओं केई साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे शातिर जिले भर मे अपना जाल बिछा रखा है,जे युवाओं को नशे की लत लगाकर अपने थैलियों को भर रहें हैं। अपने बच्चों के भविष्य को अंधकरमय होता देख, दुखी परिजनों की आस बदमशों के नीयत को नजूमी की तरह जानकार धरदबोचने वाली सिंगरौली पुलिस से बंधी है,और इंतज़ार कर रही है के कब बड़ी कार्यवाही कर इनके जिले भर में फैले जाल को तोड़कर युवाओं का भविष्य सुरक्षित करती है।


0 Comments